⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में सिस्टम चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, कागज़ों में निस्तारण, ज़मीन पर वही खराब हैंडपंप

अमेठी में सिस्टम चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट, कागज़ों में निस्तारण, ज़मीन पर वही खराब हैंडपंप

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। तिलोई विकासखंड के पूरे भगवानदीन, ग्रामसभा अगौना में एक खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की शिकायत दर्ज कराई गई थी। कागज़ों में शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत में हैंडपंप आज भी उसी हालत में खराब पड़ा है। निस्तारण में लगाई गई फोटो कहीं और की है क्योंकि उसमें छप्पर का फोटो लगा है और हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायतकर्ता के बाहर छप्पर है ही नहीं शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी बिना मौके पर जांच किए ही शिकायतों को निपटाया हुआ दिखा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। और नल करीब 3 साल पहले लगा था जिसका चट्टा अभी तक नहीं बन सका । सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है, तो आखिर किस आधार पर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया? क्या जनसुनवाई सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति बनकर रह गई है?

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...