जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती के अथक प्रयास से सड़क का हुआ डामरीकरण
अमेठी। विधानसभा तिलोई के वार्ड नंबर 13 ब्लॉक सिंहपुर के ग्राम राजापट्टी से टढेई नहर पुल तक लंबाई लगभग 1 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण बीते वर्ष जिलापंचायत निधि से कराया गया था। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती के अथक प्रयास से उसी के शेष भाग लंबाई लगभग 450 मीटर सड़क का डामरीकरण का कार्य पुनः जिलापंचायत निधि से कराया जा रहा है। बीते दिनों में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती के जिला बदर होने के कारण क्षेत्र के तमाम सम्मानित प्रिय जनों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
إرسال تعليق