⚡ ब्रेकिंग News

गांव के तालाबों का नीलामी के माध्यम से हुआ आवंटन

गांव के तालाबों का नीलामी के माध्यम से हुआ आवंटन

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई अमेठी। मंगलवार को तहसील तिलोई में तालाबों का आवंटन किया गया । तहसील सभागार में सुबह से ही मत्स्य पालन करने वाले किसानों का तांता लगा रहा । तहसील तिलोई के जिन गांवों में एक तालाब का आवंटन कराने के लिए कई लोगों ने फॉर्म डाला हुआ था वहां तालाबों की बोली लगाई गई । जिन गांवों में सिंगल आवेदक था वहां उसी के नाम तालाब को आवंटित कर दिया गया । यह आवंटन दश वर्षों के लिए किया गया । दस वर्षों बाद यह आवंटन निरस्त हो जाएगा । फिर पुनः से नीलामी वाली प्रक्रिया अपनाई जाएगी । मत्स्य पालन कर रहे किसानों की जानकारी के लिए बता दूं अगर आपके गांव में कोई तालाब खेतौनी पर रजिस्टर है और आप उसमें मछली पालन का व्यवसाय करके अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो अपने क्षेत्रीय लेखपाल या तहसील में मत्स्य पालन विभाग में संपर्क करके उस तालाब के नंबर को सबसे पहले गजट कराएं । गजट हो जाने के बाद मत्स्य पालन विभाग में संपर्क करके नीलामी की तारीख पता करें । तय तारीख पर सरकारी फीस लेकर तहसील में पहुंचे और उस तालाब को अपने नाम से दस वर्षों के लिए आवंटित कराएं । नीलामी की अध्यक्षता तहसीलदार अभिषेक यादव ने की । मौके पर रजिस्टार कानून गो हरिहर प्रसाद यादव,मत्स्य निरीक्षक अनिरुद्ध वर्मा,लेखपाल मोहम्मद अतहर,दीपक यादव आदि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सैकड़ों मत्स्य पालक किसान मौजूद रहे ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...