⚡ ब्रेकिंग News

कुंए में कूदी महिला, यूपी पुलिस 112 सकुशल बचाया, त्वरित कार्रवाई में टली अनहोनी

कुंए में कूदी महिला, यूपी पुलिस 112 सकुशल बचाया, त्वरित कार्रवाई में टली अनहोनी

केएमबी खुर्शीद/आमिर अशरफ
अमेठी। जनपद में यूपी112 की सतर्कता व त्वरित करवाई से एक बड़ा हादसा टल गया पारिवारिक विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला को पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम परसोली थाना अमेठी ने उप 112 पर कॉल कर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी मीना कुएं में कूद गई है और तत्काल मदद की आवश्यकता है सूचना मिलते ही पीआरबी 6904 मौके वारदात के लिए रवाना हो गई और कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस की जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था कहासुनी के दौरान मीना आवेश में आ गई और घर के पास स्थित कुए में कूद गई, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरबी टीम ने बिना देर किए फायर सर्विस को भी मौके पर बुला लिया फायर सर्विस और पुलिस की संयुक्त टीम ने सूझ बूझ और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित कुए से बाहर निकाल लिया गया बाहर निकालने के बाद उनकी हालत सामान और स्थिर पाई गई जिससे सभी ने राहत की सांस ली घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने यूपी 112 पुलिस और फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, इस अभियान में पीआरबी 6904 के कमांडर उपनिरीक्षक मोहम्मद इसराइल और चालक रंजीत यादव की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...