रानीगंज में सपा का बड़ा जमावड़ा, 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश, सपा सरकार बनी तो गांव-गरीब-किसान होगा खुशहाल
जगदीशपुर,अमेठी। विधानसभा क्षेत्र 184 जगदीशपुर में शुक्रवार को रानीगंज बस अड्डे के पास आयोजित पीडीए जन पंचायत (पाठशाला) कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी नेताओं ने जोरदार ताकत दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की, जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सपा कार्यालय से जुलूस के रूप में हुई। इसमें लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तौक़ीद ख़ान और राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर भी विचार रखे गए और उनके सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सोनू अंसारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “अब बदलाव तय है। 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, और उसी के साथ गांव, गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग के अच्छे दिन लौटेंगे।” उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता ही सपा की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में तीनों ब्लॉक अध्यक्ष, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया गया।राजनीतिक गलियारों में इस कार्यक्रम को सपा की चुनावी तैयारी का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
إرسال تعليق