⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भगिना की मौत, बहनोई गंभीर

भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भगिना की मौत, बहनोई गंभीर

केएमबी मुकुल बरनवाल
सिवान। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के परिवार को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि इस हमले में मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह और उनके भगिना हर्ष सिंह को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल हर्ष सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चंदन सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...