⚡ ब्रेकिंग News

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया मासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया मासिक निरीक्षण

केएमबी मोहम्मद अफसर
 सुलतानपुर 28 अप्रैल। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस के माह अप्रैल का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवीपैट कक्ष, सी.सी.टी.वी. कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गयी।
    उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र-सुलतानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर निर्वाचन क्षेत्र की ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ गण उपस्थित रहे।  

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...