पनियरा इंटरमीडिएट कॉलेज (मन्नान खां विद्यालय) में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
पनियरा, महराजगंज। मंगलवार को स्थानीय पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय में कक्षा 10 व 12 के टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा दोनों कक्षाओं के उत्तीर्ण सभी छात्र,छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 के टॉप टेन में सम्मानित होने वालों में क्रमशः सरिता, अमन कुमार, कौशल गुप्ता, नैंसी वर्मा, सानिया खातून, सना खातून, नितीश कुमार, नीतू, तरन्नुम खान व विनीत उरांव के नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार इण्टर में सम्मानित होने वालों में क्रमशः सना खातून, कल्पना गुप्ता, समृद्धि पटेल, रासिका पटेल, संदीप कुमार चौहान, वंदना यादव, आंचल चौरसिया, आदित्य प्रताप, सिद्धिदात्री व अनुज राज गुप्ता के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खान ने विद्यालय के अच्छे परीक्षा फल होने पर सभी शिक्षकों को बधाई दिया कि उनके मेहनत से पढ़ाने का परिणाम आज देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों में क्रमशः मोहम्मद सैफ खान, सुनील प्रसाद गुप्ता, शिव नारायण वर्मा, हनुमान सिंह, मुकेश, राजेश भारती, राम नारायण सिंह, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, पूनम सिंह, नूर चश्मी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
إرسال تعليق