पत्रकार मुकेश कौशल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाजार शुक्ल अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्थिन सहारा जीवन समाचार पत्र के ब्लॉक संवाददाता, मुकेश कौशल के आकस्मिक निधन से पूरा ब्लॉक स्तंभ है, गांव निवासी पत्रकार मुकेश कौशल (पुत्र श्री चंद कौशल) का आकस्मिक निधन एक हृदय विधायक घटना है,जिसकी पूर्ति असंभव है उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों सहित पत्रकारिता जगत और स्थानीय संभ्रांत लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।
बताया जाता है कि मुकेश कौशल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे। अपनी सादगी, निष्पक्षता और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन को समाज और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।सोमवार को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मजीद अहमद,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी, सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
إرسال تعليق