अमेठी की सियासत में वीडियो ने मचाया जोरदार हलचल, अखिलेश यादव के काफिले के रुकने के दौरान बुलंद हुई आवाजें
लखनऊ–सुल्तानपुर रोड, जगदीशपुर में ऐसा नज़ारा सामने आया जिसने सपा संगठन पर सीधे सवाल खड़े कर दिए।जैसे ही अखिलेश यादव गाड़ी में बैठने लगे, उनके साथ मौजूद सपा जिला अध्यक्ष राम उदित को लेकर भीड़ से तेज़ आवाज गूंजी—“चोर को साथ क्यों बैठाया है?”
पास खड़े लोगों ने पूछा—“किसको?”
भीड़ से जवाब आया—“राम उदित को!”
अखिलेश यादव ने कहा यहां बैठे हैं।
यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में साफ सुना जा सकता है, और अब यही क्लिप इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है।
इस एक आवाज़ ने सियासी माहौल में करंट दौड़ा दिया है। सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ भीड़ का गुस्सा था या अंदरखाने की नाराज़गी अब सड़क पर आने लगी है? या विपक्षी पार्टियों का कहना है समाजवादी पार्टी में अन्तरकलह है। चुनावी सरगर्मी के बीच इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी ने राम उदित की छवि पर सीधा वार किया है।फिलहाल सपा की ओर से कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन वीडियो ने इतना जरूर तय कर दिया है—अमेठी में अब समाजवादी जिला अध्यक्ष के लिए गुस्सा है।
Post a Comment