अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
लखनऊ। ग्राम बल्दी खेड़ा, हिंद नगर वार्ड कृष्णा नगर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के एक दिन पूर्व संध्या काल में दीप उत्सव आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सरोजनी नगर प्रदीप कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए तथा बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिए गए संविधानिक मूल्यों को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विकास कुमार धानुक (पूर्व नगर महामंत्री), संजय धानुक (पूर्व नगर उपाध्यक्ष, एससी मोर्चा, लखनऊ महानगर), अनूप मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), सर्वजीत सिंह (पूर्व नामित पार्षद), डॉ. कविता सिंह (सदस्य, नगर कार्य समिति) शामिल रहे। मीडिया से योगेश दीक्षित, दीपू शर्मा (बाबा जी) एवं अमित शुक्ला उपस्थित रहे। साथ ही नागेश्वर अवस्थी (वार्ड अध्यक्ष), विनोद सिंह (वार्ड अध्यक्ष), कार्य समिति के सदस्य, सेक्टर संयोजक कुसुम सिंह एवं सभी बूथ अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को सशक्त करने का संकल्प लिया।
Post a Comment