⚡ ब्रेकिंग News

अम्बेडकर जयंती पर सुल्तानपुर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन पूरी तरह से रहा मुस्तैद

अम्बेडकर जयंती पर सुल्तानपुर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन पूरी तरह से रहा मुस्तैद

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों और जुलूसों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट करम सिंह तथा सीओ सिटी सौरभ सामंत ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस की सक्रियता के चलते पूरे जिले में सभी कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...