⚡ ब्रेकिंग News

जनप्रिय पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी मोहम्मद इलियास का निधन, इलाके में शोक की लहर

जनप्रिय पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी मोहम्मद इलियास का निधन, इलाके में शोक की लहर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी इलियास खान का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हाजी इलियास खान सामाजिक कार्यों के साथ-साथ खेल जगत से भी जुड़े रहे। वह बॉलीबाल के बेहद अच्छे खिलाड़ी थे और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में हमेशा आगे रहते थे। उनके मिलनसार स्वभाव और समाज सेवा के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल किया दो बजे के बाद किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...