पूर्व सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, गार्ड की ड्यूटी पर जाते समय बाइक हुई दुर्घटना का शिकार
अमेठी। जनपद के त्रिसुंडी गांव में उस वक्त भावुक माहौल बन गया, जब पूर्व सीआरपीएफ जवान का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। बताया जा रहा है कि पूर्व जवान की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह सोनभद्र में गार्ड की नौकरी कर रहे थे और ड्यूटी पर जाते समय बाइक से दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान जवानों ने पहुंचकर पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
إرسال تعليق