सुल्तानपुर एसपी चारु निगम ने मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों का किया यूपी-112 में तबादला
सुल्तानपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारु निगम ने एक बार फिर अपनी प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया है। जनपदीय यूपी-112 पुलिस में रिक्त पदों को भरने के लिए कई मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों की तैनाती यूपी-112 में की गई है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और शाखाओं से पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से यूपी-112 में नियुक्त किया गया है। इनमें मुख्य आरक्षी भूपेश कनौजिया, धीरेंद्र कुमार, विकास त्रिपाठी तथा आरक्षी कुलदीप यादव, बलराम सिंह और सत्येंद्र सिंह को यूपी-112 में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल अपने स्थानांतरण स्थल पर रवाना होकर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करें। जनपद में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस सहायता और जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली एसपी चारु निगम की कार्यशैली की आमजन में सराहना हो रही है।
إرسال تعليق