बिछुआ नगर में सामुदायिक भवन में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए भावविभोर
केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। अधिकमास के पावन अवसर पर नगर के सामुदायिक भवन में कुरोठे परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में परम पूज्य पंडित नीतेश भार्गव जी महाराज, वृंदावन-अकोला शोभापुर से पधारकर श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का रसपान करा रहे हैं। भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित नीतेश भार्गव जी महाराज ने अपने मुखारविंद से ध्रुव जी के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्ची श्रद्धा, भक्ति और दृढ़ संकल्प से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्त भक्ति रस में झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा पंडाल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। कुरोठे परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। कल की कथा में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव का भव्य वर्णन किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
إرسال تعليق