⚡ ब्रेकिंग News

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत, देवरिया के बरहज क्षेत्र की घटना

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत, देवरिया के बरहज क्षेत्र की घटना

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। बरहज क्षेत्र के कपरवार घाट चौराहे के पास एक सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नौका टोला, कपरवार घाट निवासी अमरजीत यादव (32) पुत्र स्वर्गीयकैलाश यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार को अमरजीत सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अमरजीत यादव पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक 13 दिन का नवजात और दूसरालगभग दो वर्ष का है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...