⚡ ब्रेकिंग News

एसपी चारु निगम का लंभुआ दौरा, हनुमान मंदिर में टेका मत्था एवं भंडारे का किया शुभारंभ

एसपी चारु निगम का लंभुआ दौरा, हनुमान मंदिर में टेका मत्था एवं भंडारे का किया शुभारंभ

केएमबी संवाददाता
लंभुआ,सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारु निगम ने मंगलवार को अचानक लंभुआ पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली लंभुआ का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने लंभुआ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और हनुमान जी का दर्शन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित मंगलवार के भंडारे में प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ भी किया। एसपी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आमजन से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए तत्पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम प्रीति जैन, सीओ लंभुआ, कोतवाल लंभुआ सहित पुलिस बल व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...