⚡ ब्रेकिंग News

प्राकृतिक खेती मानव जीवन के लिए उपयोगी, दलहनी और तिलहनी खेती को बढ़ावा दें किसान- सूर्य प्रताप शाही

प्राकृतिक खेती मानव जीवन के लिए उपयोगी, दलहनी और तिलहनी खेती को बढ़ावा दें किसान- सूर्य प्रताप शाही

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई,अमेठी। बुधवार को जनपद अमेठी से 50 किसानों का एक दल आत्मा योजना के अंतर्गत राज्य के अंदर कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत कुमारगंज अयोध्या जनपद के लिए रवाना हुआ । कुमार गंज अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में कृषि उन्नति के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया था । अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल की इस गोष्ठी में मंडल भर के किसान शामिल हुए । कृषि विभाग अमेठी से 50 किसान भी इस गोष्ठी में शामिल हुए । गोष्ठी की अध्यक्षता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की । सूर्यप्रताप शाही ने अपने अभिभाषण में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती मनुष्य जीवन के लिए उपयोगी है । किसानों को अनुदान पर हरी खाद ढैचा की किट किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है सभी किसानों को ढैचा अपने खेतों में उगाना चाहिए । किसानों की आय बढ़ाने के लिए सूबे की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है किसानों को खेती के साथ - साथ गौ - पालन भी करना चाहिए । आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को पपीता,केला और फूलों की खेती को भी बढ़ावा देना चाहिए। दलहनी और तिलहनी फसलों का उत्पादन यूपी के किसानों को बढ़ाना चाहिए । शारदा सहायक खंड सिंचाई के अधिकारियों ने बताया कि नहर के जो भी कुलाबा टूटे हुए हैं जल्द ही हम उन्हें दुरुस्त कराएंगे । बीज उत्पादन सचिव ने बताया कि किसान केवल फसल न उगाए उसे बीज उगाने का भी पूरा अधिकार है इसीलिए हमारे पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा दें जिससे विभाग किसानों से संपर्क कर सके । इस गोष्ठी में अमेठी मुख्य जिला विकास अधिकारी सीडीओ पूजा साहू , उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार ,जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार व सिंहपुर कृषि विभाग से बीटीएम नीरेश कुमार, एटीएम अनुज सिंह, अरुण कुमार बीटीएम तिलोई के साथ - साथ किसान राम स्वरूप,बाबूलाल,राम सुख यादव,उदयराज,राम किशोर,अनिल,रंजीत,राम सजीवन प्रजापति,रामदेव,राम किरसन,राम दुलारे,राकेश,शिवशंकर,आशीष,राम प्रताप मौर्य,धीरेन्द्र तिवारी,महिला कृषक सुशीला देवी, प्रेमा देवी, जियालली आदि लोग शामिल हुए ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...