⚡ ब्रेकिंग News

मिसरौली-हथकिला-भेटुआ 6 किमी सड़क मार्ग जर्जर, नहीं लग रहा है पैच

मिसरौली-हथकिला-भेटुआ 6 किमी सड़क मार्ग जर्जर, नहीं लग रहा है पैच

केएमबी ब्यूरो प्रमुख इंद्रभान पाण्डेय
अमेठी। जर्जर सड़क पर पैच का कार्य नही हो रहा है। इस समस्या पर कोई मुंह खोलने को तैयार नही है। समस्या दिन प्रतिदिन बिकराल होती जा रही है। सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी चुपी साध रखी है। जिले की मिसरौली-हथकिला-भेटुआ 6 किलोमीटर सड़क मार्ग जर्जर है। दो साल से लोग उभरे गडढो से सफर कर रहे है। सत्तारूढ नेता भी सड़क मार्ग से गुजर रहे है। पैच जो बना भी था। मानक के अनुसार काम ना होने से धीर धीरे सड़क के बोल्डर उधड रहे है। कई नेताओ जनता की आवाज पर चुप है। लेकिन विधान सभा चुनाव का प्रचार प्रसार शुरु कर दिए है। 
अवर अभियन्ता ने कहा कि बजट नही है। जिस कारण पैच निर्माण कार्य ठप है। सरकार से बजट की मांग की गई है। विधायक का कहना है कि शिकायत मिलेगी तो देखेंगे। सड़क मार्ग जर्जर है। तो इसके लिए सरकार की जबाब देही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...