⚡ ब्रेकिंग News

पुनर्मनोनीत कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैय्यद हुसैन अशरफ का भव्य स्वागत, बोले—जनता के मुद्दों की लड़ाई जारी रहेगी

पुनर्मनोनीत कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैय्यद हुसैन अशरफ का भव्य स्वागत, बोले—जनता के मुद्दों की लड़ाई जारी रहेगी

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर पुनर्मनोनीत होने के बाद सैय्यद हुसैन अशरफ का कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान केएमबी न्यूज़ के अमेठी संवाददाता खुर्शीद अहमद ने जिला अध्यक्ष सैय्यद हुसैन अशरफ से क्षेत्र और प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक सवाल किए, जिनका उन्होंने स्पष्ट और मुखरता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति वर्ग और कमजोर तबकों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक रणनीति पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से तुलसीराम (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), हाजी इसरार खान (प्रभारी),जगदीशपुर वि0स0 हाजी बन्देहसन, मोतीन अहमद, मो. आदिल, तनवीर अहमद, मो. असलम प्रधान बल्दीराय, विजय पासी एवं राजकुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने सैय्यद हुसैन अशरफ के पुनर्मनोयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा एवं मजबूती का प्रतीक बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...