⚡ ब्रेकिंग News

साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन को किया गया जागरूक

साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन को किया गया जागरूक

केएमबी श्रावण कामड़े
खमारपानी, 25 जून 2026। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत खमारपानी द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदीपनी स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, उनसे बचने के उपायों तथा किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए एवं विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर जागरूकता संबंधी पंपलेट चस्पा किए गए। इसके पश्चात गुरुवार के साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर आमजन को बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से संबोधित किया गया। पुलिस द्वारा उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने, अज्ञात लिंक एवं कॉल से सावधान रहने तथा साइबर हेल्पलाइन का उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जागरूकता पंपलेट वितरित कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। चौकी खमारपानी द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...