समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को दिया चेतावनी
रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार में मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, बिजली कटौती, जैसे तमाम जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव के निर्देश पर एडवोकेट देवेंद्र भीमराज अपने सैकड़ों साथी के साथ पहुंचकर पीडीए को मजबूत कर ऊंचाहार एसडीएम को ज्ञापन दिया जिसमें प्रमुख मांगे पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो, बिजली कटौती बंद की जाए, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए, मंहगाई जैसी समस्या पर नियंत्रण किया जाए, बेरोजगारी पर रोक लगाई जाए और सबसे अहम मांग पीडीए की जनता की समस्या का समाधान हो।इन सभी मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
إرسال تعليق