जन शिक्षण संस्थान साक्षरता निकेतन परिसर सहित समस्त केन्द्रों में पर्यावण दिवस मनाया गया
लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान (साक्षरता निकेतन) लखनऊ में दिनांक 05-06-2026 को पर्यावण दिवस मनाया गया। संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों में अनुदेशको के साथ प्रशिक्षणार्थियो ने पौधारोपण किया। साक्षरता निकेतन प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम अधिकारी तपन साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा, अकाउंटटेंट आदित्य मिश्रा, गौरी शंकर कंप्यूटर ऑपरेटर, फील्ड असिस्टेंट राघवेन्द्र गुप्ता सहित ट्रेनर प्रियंका त्रिपाठी, अनीता आनंद तथा अंचला देवी आदि ने भी पौधारोपण किया किया। इस अवसर पर लगभग 200 युवक युवातियो ने इस कर्यक्रम में प्रतिभागिता की।
Post a Comment