विश्व पर्यावरण दिवस पर आदिवासी बालक आश्रम सामरबोह में वृक्षारोपण एवं निरीक्षण
बिछुआ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदिवासी बालक आश्रम सामरबोह में जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त महोदय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यार्थियों एवं आश्रम स्टाफ को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
वृक्षारोपण के उपरांत सहायक आयुक्त महोदय ने आदिवासी बालक आश्रम सामरबोह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर आश्रम के अधीक्षक, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया गया।
Post a Comment