⚡ ब्रेकिंग News

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में गरजे अभिजीत: धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा, अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में गरजे अभिजीत: धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा, अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

प्रबंध संपादक राजन शर्मा
दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमेरिका से भारत लौट आए हैं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। सीजेपी के प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है। बता दें कि, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। कॉकरोच पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। पुलिस द्वारा जंतर-मंतर के दोनों तरफ बैरिकेड से घेरा बनाया गया है और हजारों पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच कुछ अज्ञात लोग पहुंच गए हैं और उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी है। इस कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे कुछ को तुरंत हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं। अभिजीत ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम और वन्दे मातरम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। अभिजीत ने कहा कि मुझे घर आते वक्त डर लग रहा था।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग थाने जाने के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का निर्देश दिया। वर्तमान में पूरा इलाका पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा में है। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ (CRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस के जवान लाउडस्पीकर के जरिये लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षाबलों ने पकड़ा है। यह व्यक्ति अपने साथ स्प्रे लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे तुरंत मौके से हटा दिया है।
दिल्ली पुलिस लाउडस्पीकर पर घोषणा की है कि यदि कोई भी प्रदर्शनकारी तय सीमा या संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जंतर-मंतर पर जुटे लोग 'आजादी-आजादी' के नारे लगा रहे हैं। स्थिति और भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए नई दिल्ली को 12 जोन में विभाजित किया गया है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवासों के आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेड पर पूरी चेकिंग के बाद ही आगे प्रदर्शन स्थल पर लोगों को जाने दिया जा रहा है। आसपास के मेन रोड ब्लॉक न हों, इसके लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस लाउड स्पीकर के जरिये बार-बार शांति की अपील के साथ लोगों को पेड़ और दीवारों पर चढ़ने से मना कर रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचे लोग अपना रोष प्रकट करने के लिए अलग-अलग वेश भूषा में आए हैं। कुछ लोगों ने चेहरे पर कॉकरोच वाले मास्क लगाए हुए हैं। वहीं कुछ लोग अपने हाथों में शांति के प्रतीक के रूप में गुलाब के फूल भी साथ लाएं हैं।
'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की तैनाती, उपद्रव करने पर रोकने के लिए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तर के लोहे और कंक्रीट के बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

Share
6 Jun 2026, 09:19:55 AM IST
Abhijeet Dipke : अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलकर संसद मार्ग थाना जाने के लिए रवाना हुए। बाहर निकलते समय उन्होंने भीमराव अंबेडकर की किताब दिखाई। वहीं उनके समर्थन में कुछ लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बैठ गए हैं
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर युवाओं की भीड़ जुट रही है, लेकिन अभी मीडिया की एंट्री बंद कर रखी है। लोगों को सख्त पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जंतर-मंतर आने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और ब आर अंबेडकर की तस्वीर लेकर आ रहे हैं।
सीजेपी के प्रदर्शन की घोषणा के बाद से दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। छात्रों की बहुलता वाले इलाकों खासतौर पर मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर, जेएनयू, मुनिरका, नेब सराय और लक्ष्मी नगर में कड़ी निगाह रखे हुए है। दिल्ली पुलिस बस संचालकों से संपर्क कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...