यूपी पुलिस में एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस: 1 IG और 5 DIG स्तर के अफसरों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। अब एक आईजी और पांच डीआईजी रैंकिंग के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इससे पहले बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें 206 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों के एक साथ तबादला किया गया था। इस बार जिन 6 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं, उनको नई तैनाती मिली है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में एक पुलिस महानिरीक्षक आईजी रैंक के व पांच पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी रैंक के अधिकारी हैं।
आईपीएस रवि शंकर छवि 2007 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं, जिन्हें पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत पुलिस मुख्यालय महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। इससे पहले या पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात थे।
2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हरीश चन्दर को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले ये पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
2010 बैच की आईपीएस अधिकारी पूनम को पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह पुलिस उप महानिरीक्षक प्रधानाचार्य पीसी मेरठ की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
2010 बैच के आईपीएस अशोक कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन परिक्षेत्र गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिंद्र पटेल को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
2012 बैच के आईपीएस जमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले या पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
Post a Comment