⚡ ब्रेकिंग News

बैनामा लेखकों का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी

बैनामा लेखकों का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी

केएमबी हरिशंकर 
कादीपुर,सुलतानपुर। तहसील परिसर कादीपुर में बैनामा लेखकों का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी है। यह धरना प्रदर्शन ऑनलाइन बैनामा के विरोध में बैनामा लेखको द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बैनामा लेखकों के द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन को स्टांप विक्रेताओं एवं वकीलों का सहयोग प्राप्त है। प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्री से बैनामा लेखकों का जो छोटा-मोटा रोजगार है जिससे वह अपने परिवार का किसी तरह से पालन पोषण कर ले रहे हैं वह भी छीना जा रहा है। ऐसी स्थिति में बैनामा लेखक एवं उनके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा बहुत ही चिंता का विषय है। लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है कि बैनामा लेखक अपना गुजर बसर कैसे करेंगे? बड़े अफसोस की बात है कि सरकार का इस बिंदु पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बैनामा लेखकों को धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। बैनामा लेखकों ने बातचीत में बताया कि सरकार समय रहते यदि कोई प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो बैनामा लेखक मजबूरन आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन पर होगा। धरना प्रदर्शन में मंगरु, विनोद सिंह, श्याम बहादुर सिंह, ठाकुर सिंह, अजय सिंह, हरिभजन अकेला, रामचंद्र मौर्य, रजनीश कुमार, संजय तिवारी, संजय सिंह, रामजीत, शुभम मौर्य और बार एसोसिएशन कादीपुर के महासचिव एडवोकेट मंगला प्रसाद तिवारी, अश्वनी कुमार, गिरधारी वर्मा, अमरदेव तिवारी, राम सहाय शुक्ला, ईशराज वर्मा, दान बहादुर यादव,संतोष श्रीवास्तव आदि बहुत से लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...