⚡ ब्रेकिंग News

मेडिकल कॉलेज में दवाई काउंटर बढ़ाने का प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिया निर्देश

मेडिकल कॉलेज में दवाई काउंटर बढ़ाने का प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दिया निर्देश

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
 तिलोई अमेठी। सूबे सरकार की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज तिलोई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। अस्पताल में आने वाले मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, तिलोई मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी, जिला महामंत्री रामकृष्ण भारती, हिंदेश सिंह तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याममूर्ति यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मरीजों को दवा वितरण में हो रही असुविधा का मुद्दा भी सामने आया। बताया गया कि पूर्व में दवा वितरण के लिए केवल एक काउंटर होने के कारण मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए दवा वितरण के लिए एक अतिरिक्त काउंटर बढ़ाया गया है, जिससे अब मरीजों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिलेगी और दवाएं प्राप्त करने में कम समय लगेगा।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...