⚡ ब्रेकिंग News

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म पर प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने पर सम्मानित हुई लक्ष्मी

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म पर प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने पर सम्मानित हुई लक्ष्मी 

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
तिलोई अमेठी। मां मरहरा देवी मूर्ति का चतुर्थ स्थापना दिवस इस समय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तिलोई क्षेत्र अंतर्गत मिर्ज़ागढ़ मजरे कुकहा में बीते पांच दिनों से भागवत कथा चल रही है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित सरोज शास्त्री महाराज ने कृष्ण जन्म की मार्मिक कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र की मध्य रात्रि में हुआ था। जन्म के समय इंद्र ने घनघोर बारिश की। भगवान का अवतार मानव जीवन के लिए कल्याणमयी है। भगवान कृष्ण ने धरती से पापियों के संहार करने के लिए जन्म लिया है। जिस प्रकार भगवान के जन्म से ही उनके जीवन में तमाम प्रकार के संकट और कठिनाइयां आई और उन्होंने उनका निवारण अपने पराक्रम से किया उसी प्रकार हर मनुष्य को अपने जीवन में कठिनाइयों और विपत्ति का सामना धैर्य से करना चाहिए। मिर्जागढ़ निवासी शिव नारायण प्रजापति बताते हैं कि चौथा मूर्ति स्थापना दिवस संपूर्ण गांव और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यादगार बनता जा रहा है। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान आजाद कश्यप द्वारा प्रतिदिन कथा से संबंधित प्रश्नोत्तरी की जाती है सही उत्तर बताने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाता है। तस्वीर में आप जो फोटो देख रहे हैं वह कथा के चौथे दिन का है। कथा के चौथे दिन कथा में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता सुरेश सिंह का आगमन हुआ था। प्रश्नोत्तरी में सही जवाब लक्ष्मी प्रजापति ने दिया जिसके बाद मुख्य अतिथि ने लक्ष्मी को सम्मानित किया। वहीं कथा में मौजूद शिक्षक रवि बाजपेई ने बताया कि कथा को रुचि कर बनाने के लिए लकी ड्रा और प्रश्नोत्तरी जैसी व्यवस्था से लोग कथा की तरफ ज्यादा आकृषित हो रहे हैं। कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच होती है। कथा की समाप्ति 21 जून को है और उसके बाद 22 जून को विशाल भंडारे का आयोजन है। कथा के चौथे दिन भाजपा नेता जयकरन त्रिवेदी, डॉक्टर संदीप चौरसिया, अनिल पाल, प्रहलाद मौर्य, संतोष मौर्य, आकाश पाल, कपिलदेव सिंह, मनोज पाण्डेय, डॉक्टर प्रवीण पाण्डेय, साधू तिवारी, भागीरथ पासी, ब्रजेश प्रजापति, श्री राम प्रजापति, रोहित मौर्य, राकेश प्रजापति, रंजीत आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...