⚡ ब्रेकिंग News

सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु सुलतानपुर पुलिस का व्यापक बैंकिंग चेकिंग अभियान

सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु सुलतानपुर पुलिस का व्यापक बैंकिंग चेकिंग अभियान 

 केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में सघन 'बैंक चेकिंग अभियान' चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा टप्पेबाजी, जेबकतरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। बैंक परिसर के अंदर व बाहर बिना कारण खड़े व्यक्तियों तथा संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली एवं उनसे पूछताछ की गई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जाँच की एवं हालिया फुटेज चेक किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...