⚡ ब्रेकिंग News

अन्तर्जनपदीय रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, रंगदारी की धनराशि बरामद



अन्तर्जनपदीय रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार, रंगदारी की धनराशि बरामद

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद सुलतानपुर पुलिस के द्वारा विभिन्न जनपदों में अपराध कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर , रंगदारी की धनराशि बरामद की गयी। 18 जून 2026 को समय लगभग 10:00 बजे वादी नीरज कुमार पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम जौनापुर (कोल्हूपारा), थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना अखण्डनगर पर मु0अ0सं0 145/2026, धारा 352/115(2)/308(5)/351(2) बीएनएस एवं धारा 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वादी द्वारा बताया गया कि व्यवसाय के सिलसिले में उनके द्वारा वाहन संख्या UP 45 BT 4307 खरीदा गया था, जिसे चालक संतोष पुत्र श्रीराम लेकर जा रहा था । अन्तर्जनपदीय गिरोह बनाकर उन व्यक्तियों को चिन्हित किया जाता है, जिनकी वाहन किस्तें जमा नहीं हो पाती हैं तथा उनसे डराकर-धमकाकर रंगदारी वसूली जाती है। इसी क्रम में वादी के वाहन चालक संतोष को रोककर गाली-गलौज एवं हाथापाई की गई तथा उससे जबरन ₹5,000 नगद एवं पुनः डरा-धमकाकर फोन-पे के माध्यम से ₹5,000 प्राप्त कर कुल ₹10,000 की रंगदारी वसूल ली गई। जांच में पता चला कि है कि अनुभव श्रीवास्तव पूर्व में इन्स्योरेंश एजेन्ट फाईनेन्स कंपनी में काम करता था और Easy recovery 2.0 ऐप के पुराने पासवर्ड का दुरुपयोग करता था। आरोपियो द्वारा इसी ऐप का इस्तेमाल कर किसी भी गाडी की किस्त की बकाया धनराशी तथा लोकेशन का पता कर लिया जाता था। एवं गाडी को रास्ते में रोककर वाहन स्वामी/चालक को डरा धमकाकर रंगदारी वसूल करते थे। जाच में यह भी पता चला कि अनुभव श्रीवास्तव पहले किसी फाइनेन्स कंपनी में काम भी करता था। प्रकरण के संबंध में अभियुक्तगण 1.अनुभव श्रीवास्तव निवासी बीबीगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, 2.आकाश सिंह निवासी जमौटा, 3.सौरभ उर्फ गोलू गिरी निवासी बेलवाई थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर तथा 4.नितेश सिंह निवासी धुधुरी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...