पुरानी पेंशन बहाली से आशा आंगनबाड़ी के मुद्दों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौपा 22सूत्रीय ज्ञापन
सुलतानपुर। जनपद में भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी के माध्यम से संविदाकर्मियों/आउटसोर्स कर्मियों व कर्मचारियों के साथ होंने वाली आर्थिक, सामाजिक समस्याओं को लेकर 22 सूत्रीय मांगपत्र प्रदर्शन के उपरांत सौंपा गया। संघ के अध्यक्ष दीपक मिश्रा व जिला मंत्री शशांक मोहन शुक्ला ने मीडिया को अवगत कराया कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में कई बार घोषित करने के बाद भी न तो गरीब आंगनबाड़ियों, आशाओ व ठेकाकर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों को श्रम नियमो के तहत न तो न्यूनतम वेतन दिया न ही किसी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा ही बीते 9वर्षो में दी गई। जिसका प्रमुख कारण शासन में बैठे अधिकारी हैं जो आरएसएस जैसे राष्ट्र वादी संघठन से मानसिक रुप से घृणा करते है। मुख्यमंत्री तो जनहित व मातृ शक्तियों गरीबो के हित में सार्वजनिक घोषणा कर देते है। मगर विभाग व प्रमुख सचिव घोषणा को जमीन पर पहुचने ही नही देते। यही हाल परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग में भी है ये आक्रोश अब सरकार व संघ के अपने जमीनी कार्यकर्ताओ में सड़क पर देखा जा रहा है। मिले मील कर्मचारियों का वेतन दस हजार किया जाय पुरानी पेंशन बहाल हो सरकारी विभागों में रिक्त पद भरे जाय समेत विभिन्न ज्वलंत शील मुद्दो को शामिल किया गया है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के बीसी शुक्ला, राकेश शर्मा संरक्षक, प्रेमचन्द्र श्रीवास्तव राहुल कुमार, अमित श्रीवास्तव, किरन शुक्ला आशा संगिनी जिला अध्यक्ष, कुमकुम सिंह, रंजना शर्मा , सीमा यादव, लता सिंह, देवेंद्र मिश्रा, मो० रिजवान, नरेंद्र मिश्रा प्रभारी आशा, डा० इन्द्रेश एनआरएचएम समेत दर्जन भर लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment