नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, शरबत वितरण कर लोगों की बुझाई गई प्यास
अमेठी। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में अमेठी कांग्रेस परिवार द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया,और शरबत वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, बृजेश तिवारी(कार्यालय प्रभारी) जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला (यूथ कांग्रेस गौरीगंज), दुर्गेश प्रताप सिंह(जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस), अवनीश मिश्र सेनानी(ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौरीगंज) समेत कांग्रेस के सैकड़ों नेता मौजूद रहे।
Post a Comment