⚡ ब्रेकिंग News

खेत में उतरे करंट की चपेट में आए दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों में मचा कोहराम

खेत में उतरे करंट की चपेट में आए दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों में मचा कोहराम 

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो किसानों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार हरपालपुर निवासी हीरालाल प्रजापति (52) पुत्र गुरुदीन प्रजापति खेत में ट्यूबवेल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान विद्युत पोल से एक केबल टूटकर खेत में भरे पानी में गिर गई, जिससे पूरे खेत में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से हीरालाल गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर गिर पड़े।
उन्हें तड़पता देख वहां से गुजर रहे रामबोध यादव (55) पुत्र शिवभरत यादव मदद के लिए दौड़े। उन्होंने हीरालाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही उन्हें छुआ, वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों किसान मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि खेत में पानी भरा होने के कारण टूटे हुए विद्युत तार का करंट पूरे खेत में फैल गया, जिससे यह हादसा हुआ। एक साथ दो किसानों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...