किसान एग्रोटेक शोरूम का भव्य शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी आधुनिक कृषि मशीनों ट्रैक्टरों की उचित सुविधाएं
कमरौली जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित किसान एग्रोटेक शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसी पूर्व विधायक जगदीशपुर राधेश्याम कनौजिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बाजार शुक्ल हारून खां सहित क्षेत्र के गणमान्य, जनप्रतिनिधि,मीडिया बंधु, किसान एवं ग्रामीण उपस्थि रहे।उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध कृषि यंत्रों एवं ट्रैक्टरों की जानकारी प्राप्त की। वक्ताओं ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और उन्नत मशीनों का उपयोग समय की आवश्यकता है। किसान एग्रोटेक शोरूम के खुलने से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी, जिससे खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।पूर्व विधायक राधेश्याम ने कहा कि किसानों की प्रगति ही देश और प्रदेश की समृद्धि का आधार है। सरकार की योजनाओं के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख हारून खां ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की सुविधाओं के विस्तार से किसानों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा शोरूम प्रबंधन ने किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
Post a Comment