⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान तिवारी को पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट

अमेठी किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान तिवारी को पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। नीट परीक्षा लीक,सीबीएसई बोर्ड की ओयसयम मे धांधली के विरोध मे कांग्रेस राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वावधान मे राज्यपाल भवन के घेराव कार्यक्रम रविवार को लखनऊ मे रहा। लेकिन अमेठी लोक सभा क्षेत्र के कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ अमेठी जिलाध्यक्ष सूर्य भान तिवारी को रात्रि मे हाऊस अरेस्ट स्थानीय पुलिस ने किया। जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीति से डरने वाली कांग्रेस नही है। युवाओ की आवाज बुलंद करेंगे। सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमारे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की न्याय और आर्थिक विकास की रफ्तार तेज करेंगे। हाऊस अरेस्ट करने की नीति की घोर निन्दा करते है। हम छात्र के हित मे,युवाओ की आवाज बुलंद करने के कांग्रेस खडी है। लखनऊ मे कांग्रेस साथियो के प्रदर्शन कार्यक्रम सफल रहा। युवा कांग्रेस कमेटी अमेठी जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट किया।
कांग्रेस राष्ट्रीय छात्र संगठन अमेठी जिलाध्यक्ष सुमित कुमार तिवारी के नेतृत्व मे छात्र नेताओ ने लखनऊ पहुंच गए। नीट परीक्ष लीक और सीबीएससी बोर्ड के ओएसम मे धांधली को लेकर राजभवन लखनऊ के समाने जोर दार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...