राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज, ट्रस्ट ने खुद लिखवाई रिपोर्ट
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज, SIT जांच के बीच ट्रस्ट ने खुद लिखवाई रिपोर्ट। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब सबसे बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। SIT जांच के बीच इस प्रकरण में FIR दर्ज करा दी गई है। जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी तरफ से यह FIR लिखवाई है। अब तक इस मामले में SIT जांच चल रही थी, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और गंभीर हो गया है। सवाल यह है कि जब मामला सिर्फ आंतरिक गड़बड़ी का नहीं, बल्कि रामलला के चढ़ावे और करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है, तो अब FIR के बाद किन लोगों पर कार्रवाई होगी? चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नए आरोप, दस्तावेज और सवाल सामने आ रहे थे। अब ट्रस्ट की तरफ से FIR दर्ज होने के बाद यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।
إرسال تعليق