⚡ ब्रेकिंग News

राम मंदिर दान चोरी प्रकरण मे SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपी

राम मंदिर दान चोरी प्रकरण मे SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपी 

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। राम मंदिर दान चोरी प्रकरण में SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई। अयोध्या के कथित दान चोरी प्रकरण में SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंप दी है।

लखनऊ मंडल के आयुक्त और SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने SIT के दोनों सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी।

सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि जांच की कार्यवाही अभी प्रचलित है। यानी यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है और मामले की जांच अभी आगे भी जारी रहेगी।

अयोध्या प्रकरण को लेकर SIT ने पिछले दिनों कई स्तरों पर जांच, पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल की थी। अब प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद इस संवेदनशील मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...