⚡ ब्रेकिंग News

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बिछुआ बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बिछुआ बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। थाना बिछुआ द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत बुधवार को बस स्टैंड बिछुआ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। लोगों से किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशा न करने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ भी दिलाई गई। लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अभियान में सहायक उपनिरीक्षक अजय बघेल, आरक्षक सुमित बैस एवं आरक्षक अलकेश रघुवंशी की सक्रिय सहभागिता रही। पुलिस द्वारा बताया गया कि नशामुक्त समाज के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...