⚡ ब्रेकिंग News

जगदीशपुर में 4 लोगों को सांप ने डसा, बच्ची समेत सभी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

जगदीशपुर में 4 लोगों को सांप ने डसा, बच्ची समेत सभी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र में बारिश के साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को अलग-अलग गांवों में 10 वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। सभी घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर, जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, मऊ अतवारा निवासी 10 वर्षीय नासिरा इन दिनों अपने नाना इस्तिखार के घर इमलीगांव आई हुई थी। मंगलवार सुबह घर के बाहर निकलते समय घास में छिपे सांप ने उसे काट लिया। परिजन बिना देर किए उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।
इसी दिन दुलापुर निवासी देशराज यादव (30), उतेलवा निवासी सावित्री देवी (38) और वारिसगंज निवासी रिजवाना (35) भी अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश का शिकार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चारों मरीजों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है।चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।
बारिश के मौसम में लगातार सामने आ रही सर्पदंश की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सांपों की मौजूदगी बढ़ने से जोखिम भी बढ़ गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय न गंवाएं। मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...