⚡ ब्रेकिंग News

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी का सुल्तानपुर जिले के अमहट चौराहे पर जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी का सुल्तानपुर जिले के अमहट चौराहे पर जोरदार स्वागत 

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। वाराणसी जाते समय सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी का जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के नव मनोनीत कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का अमहट चौराहे पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में स्वागत स्वागत हुआ।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कांग्रेस का झंडा लिए सैकड़ो कांग्रेसी राजेंद्र पाल गौतम की अगवानी को आतुर दिखाई पड़ रहे थे। आत्मीयता के साथ वरिष्ठ से लेकर जूनियर कांग्रेसियों से यूपी कांग्रेस प्रभारी ने मुलाकात किया। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण व दलित चेहरे के साथ नेताओ व जनता को एक मंच पर लाकर पुराने फार्मूले के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में कांग्रेस लगी हुई है। वही नगर के श्री राम गेस्ट हाउस में मौजूद दर्जनों कांग्रेसियों को निराश किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में न जाकर सीधे वाराणसी की और रवाना हो गए। हाथों में फूल माला व गुलदस्ता लिए चाय बनाकर इंतजार कर रहे कांग्रेसियों को बड़ा झटका लगा।कांग्रेस के सभी धड़ों को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव में एक मंच खड़ा करने के उद्देश्य से प्रभारी बनाकर भेजे गए राजेंद्र पाल गौतम के दौरे के पहले दिन ही डेंट लगा। बागी गुट बताकर कांग्रेस में दो धड़े की तस्वीर उजागर करने जुटे क्षद्म वेश कांग्रेसियो के मंसूबे सफल होते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...