⚡ ब्रेकिंग News

हापुड़ की पुलिस चौकी को खाली देख शराबी बन बैठा 'थानेदार', दरोगा की कुर्सी पर बैठकर मचाया उत्पात

हापुड़ की पुलिस चौकी को खाली देख शराबी बन बैठा 'थानेदार', दरोगा की कुर्सी पर बैठकर मचाया उत्पात
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक कथित शराबी ने खाली पुलिस चौकी को ही अपना 'अड्डा' बना लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पोस्ट करते हुए दावा किया जा रहा है कि थाना खाली था तो शराबी वहां जाकर थानेदारी करने लगा। प्राप्त जनकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र की दोयमी पुलिस चौकी की बताई जा रही है। जहां रात करीब 11 बजे, रिंकू नाम का एक युवक पूरी तरह से नशे में धुत होकर चौकी पहुंचा। चौकी में सन्नाटा पसरा देख उसका 'सिंघम' वाला अवतार जाग गया! वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सिर पर पुलिस इंस्पेक्टर की टोपी लगाए कुर्सी पर बैठा कागज देख रहा है। जबकि वीडियो बना रहे लोग मौज में उससे अर्जी लिखने की बात करते देख रहे है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय चौकी प्रभारी सूरजपाल क्षेत्र में गश्त पर थे। कोतवाली देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आरोपी युवक रिंकू को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। शख्स की हालात सुधरने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...