⚡ ब्रेकिंग News

डीआरएम लखनऊ मंडल सुनील कुमार वर्मा ने किया सुलतानपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम लखनऊ मंडल सुनील कुमार वर्मा ने किया सुलतानपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

केएमबी संवाददाता 
सुलतानपुर। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को सुलतानपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर नवनिर्मित गार्ड रूम, रेलवे ट्रैक, रेल संचालन व्यवस्था तथा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीओएम, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीईएन, सीनियर डीएसटीई और सीनियर डीएमई सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...