प्रतापगढ़ के कोतवाली मांधाता के अंतर्गत बुआपुर (पूरेछत्ता) ग्राम सभा में 11 अगस्त दिन मंगलवार को डाक कावड़ यात्रा का आयोजन
सावन माह मे कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उल्लास प्रतापगढ़ कोतवाली मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत बुआपुर पूरे छत्ता ग्राम सभा में बजरंग दल हनुमान मंदिर से बाबा भय हरण नाथ धाम कटरा गुलाब सिंह के लिए 11 अगस्त मंगलवार को सुबह 7:00 बजे डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें 11 अगस्त को ही दोपहर 12:00 बजे से पहले जलाभिषेक किया जाएगा जिसके आयोजक समस्त भक्तगण है।
आयोजकों के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त पारंपरिक वेशभूषा में भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शामिल होंगे। पूरी यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, हर-हर महादेव के उद्घोष और धार्मिक माहौल से क्षेत्र शिवमय हो जाएगा। श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर धर्म यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।
कांवड़ संघ की ओर से जारी पोस्टर में सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का भी संदेश देगी।
वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि सावन में निकलने वाली इस तरह की धार्मिक यात्राएं क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करती हैं और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं।
إرسال تعليق