⚡ ब्रेकिंग News

धूमधाम से मनाया गया पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्म दिवस

धूमधाम से मनाया गया पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्म दिवस

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान 
 पनियरा,महाराजगंज। क्षेत्र के कृष्णा लान मुजरी में सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व सांसद एवं वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी का जन्म दिवस समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों और निषाद समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने फूलन देवी के जीवन संघर्ष और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काजल निषाद रही जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब जफर अमीन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शत्रुघ्न कनौजिया ने किया, कार्यक्रम का आयोजन आनंद निषाद के नेतृत्व में किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष सामाजिक विषमता और महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा रहा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संघर्ष करते हुए समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान की। वक्ताओं ने कहां की फूलन देवी का राजनीतिक जीवन भी सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों से जुड़ा रहा, जिसे आज की पीढ़ी को समझने की जरूरत है। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से पिछड़े दलित और वंचित समाज के लोगों के हितों की अ न देखी हो रही है। वक्ताओं ने निषाद समाज से आपसी मतभेद भू लाकर एक झूठ होने तथा अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।
 मुख्य अतिथि काजल निषाद ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता में है उन्होंने कहा कि निषाद समाज को शिक्षा रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। विशिष्ट आतीथी जफर अमीन ने कहा कि समाज के महापुरुषों और संघर्षील व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है और समाज को अपने हक की आवाज मजबूती से उठानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शत्रुघ्न कनौजिया ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजक आनंद निषाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने इतिहास और संघर्षील व्यक्तियों से परिचित तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, अमरनाथ उर्फ लाला, इंद्रासन यादव, लालू यादव, दिनेश यादव, अंबिका यादव, राम रक्षा निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...