⚡ ब्रेकिंग News

शंभूगंज बाजार में युवा कांवरिया संघ द्वारा किया विशाल बोल बम भंडारा

शंभूगंज बाजार में युवा कांवरिया संघ द्वारा किया विशाल बोल बम भंडारा

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में युवा कांवरिया संघ द्वारा बोल बम का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन, बाजारवासियों एवं ग्रामवासियों का भी पूरा सहयोग रहा। भंडारे के मुख्य आयोजक शेखर सिंह रहे। बाजार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में झांकी का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेंद्र सिंह, उमेश सिंह, प्रियम सिंह, शिवम सिंह, शेखर यादव, विपिन, सचिन सिंह, कल्लू बाबा, अमन, आशीष, प्रमोद सिंह सहित युवा कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।भंडारे के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा शंभूगंज बाजार भक्तिमय नजर आया। प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...