गाजियाबाद में गुलमोहर अपार्टमेंट से 10वीं मंजिल से कूदकर सातवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान
केएमबी ब्यूरो कैलाश चद
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा की छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। गणित विषय में कमजोर होने पर छात्रा पर पढ़ाई का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। डायरी में भी कथित प्रताड़ना का जिक्र बताया जा रहा है।
गुलमोहर अपार्टमेंट की इसी हाईराइज बिल्डिंग से 7वीं कक्षा की छात्रा ने छलांग लगाकर जान दे दी। परिवार के आरोपों के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रा की डायरी और स्कूल से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
हाईराइज सोसाइटियों में ऐसी घटनाएं बच्चों पर पढ़ाई और अन्य दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बच्चों के लिए सुरक्षित और संवाद वाला माहौल बेहद जरूरी है।
Post a Comment