⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी के नए जिलाधिकारी बने शशांक चौधरी, 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले में बदले गए अमेठी के डीएम, संजय चौहान को कुशीनगर की जिम्मेदारी

अमेठी के नए जिलाधिकारी बने शशांक चौधरी, 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले में बदले गए अमेठी के डीएम, संजय चौहान को कुशीनगर की जिम्मेदारी

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमेठी को भी नया जिलाधिकारी मिला है।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार इन्वेस्ट यूपी और यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।वहीं, अमेठी के वर्तमान जिलाधिकारी संजय चौहान का तबादला करते हुए उन्हें कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
शशांक चौधरी के अमेठी का जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद अब जिले की प्रशासनिक कमान उनके हाथों में होगी। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 14 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।नए जिलाधिकारी की नियुक्ति के बाद अमेठी में प्रशासनिक स्तर पर आगे होने वाली प्राथमिकताओं और फैसलों पर भी लोगों की नजर रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...