कनवारा में भारी बारिश व आपदा से मकान हुए ध्वस्त, हुआ लाखों का नुकसान, लोगों का जीना हुआ दूभर
बांदा। दैवीय आपदा से पानी में बारिश से हो रहे कच्चे व पक्के मकान ध्वस्त ग्राम पंचायत कनवारा में कई लोगों के घर बने बनाए आपदा से हो गए ध्वस्त जिसमें 1 तारीख को रात के समय भारी बारिश में लवकुमार पांडे रामबाबू शुक्ला रणधीर सिंह रामसेवक यादव जो कि कनवारा गांव के मूल निवासी है इन लोगों के घर भारी बारिश को लेकर मकान गिर गए जिसमें भारी बारिश में लाखों का नुकसान हो गया व काफी समान दब कर टूट गया इस मामले की जानकारी लव कुमार पांडे के द्वारा तहसील प्रशासन के तहसीलदार विकाश पांडे को दी गई साथ में कनवारा लेखपाल रमेश यादव को भी जानकारी दी गई उन्होंने कहा मै जल्द ही जो मदद होगी जिला प्रशासन से मैं पूरी तन्मयता से आकर देखूंगा जो संभव मदद होगी वो होगी
إرسال تعليق